Hamirpur१४ दिन पहले
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. दीक्षा शर्मा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीम ने बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों और अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही छेड़छाड़ की स्थिति में हेल्पलाइन 1090 और थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों 1076, 1090, 181, 112, 108, 1098, 101 और 1930 की जानकारी भी दी गई।
900 likes
0 comments0 shares