*प्रेस विज्ञप्ति* *सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल
*प्रेस विज्ञप्ति* *सप्त दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवधेश कुमार तिवारी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर अवधेश कुमार तिवारी ने कहा कि “ छात्र-छात्राओं को व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त सामाजिक ज्ञान की भी महती आवश्यकता होती है जो कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों एवं अभियानों से सहजतया प्राप्त हो जाती है।” अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद कुमार पाल ने कहा कि “समाज में विभिन्न प्रकार की चुनौतीपूर्ण कुरीतियां व्याप्त हैं जिनके निराकरण में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अत्यंत ही उपादेय हो सकते हैं इसके साथ ही उन्होंने स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं को सात दिनों में किस प्रकार से अनुशासित व्यवहार करते हुए समाज के अन्य लोगों के साथ अनुकूलन स्थापित करना है पर भी प्रकाश प्रक्षेपण किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी एवं आभार ज्ञापन डॉ. दीपक सोनी ने किया। कार्यक्रम में ऋषिका, साक्षी सिंह, स्तुति मिश्रा, साक्षी दूबे, सोनी, रूषिका, प्रिंस, नितेश पांडेय, सोहित, अमन आलम आदि छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।