Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur३ मिनट पहले

बांसगांव। असम राइफल्स से सेवा निवृत्त होकर अपने गांव भुसवल पहुंचे सूबेदार

बांसगांव। असम राइफल्स से सेवा निवृत्त होकर अपने गांव भुसवल पहुंचे सूबेदार

बांसगांव। असम राइफल्स से सेवा निवृत्त होकर अपने गांव भुसवल पहुंचे सूबेदार मेजर रामसरन का ग्रामीणों ने फूल-माला, गाजे-बाजे और स्वागत जुलूस के साथ भव्य स्वागत किया। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। स्वागत जुलूस के दौरान भटवली बाजार पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद देवराड़ बाबू में भी उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सूबेदार मेजर रामसरन ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जुलूस उनके गांव भुसवल पहुंचा, जहां उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय कुमार सिंह, घोल्लर प्रसाद, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर अशोक कुमार, पूर्व प्रधान हरिनारायण, डॉ. राम विंध्याचल, प्रमोद कुमार, समाजसेवी देवा साहनी, सुधांशु चंद, साहिल कपूर सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares