Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के खादर बसंतपुर गांव के पास गोमती नदी

सुल्तानपुर कुड़वार थाना क्षेत्र के खादर बसंतपुर गांव के पास गोमती नदी में रविवार को नहाते समय एक युवक डूब गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई है।बताया जा रहा है कि हलियापुर थाना क्षेत्र के उसकामऊ गांव का निवासी युवक अपनी बहन के घर मढ़हा गांव आया था। 14 जून 2026 रविवार को वह अपने साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में समा गया और देखते ही देखते लापता हो गया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है।

0 likes
0 comments0 shares