Bansgaon Sandesh
Login
Dhananjay Pandey
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 9का हुआ समापन

#GorakhpurNews
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 9का हुआ समापन

चौरी चौरा गोरखपुर।वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-9 का अंतिम दिन निदेशक शैलेन्द्र त्रिपाठी एवं प्रिंसिपल आर के मिश्रा ने सर्व प्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर पुरस्कार वितरण का शुभारंभ किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि खेल भी पढ़ाई के साथ बहुत जरूरी होता है इस से आपका मनोबल बढ़ता। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन ई.अरविंद त्रिपाठी एवं निदेशक तूलिका त्रिपाठी ने मेडल पाने वाले बच्चों को बधाई दी। और कहा कि स्पर्धा में हार जीत लगी रहती है जो प्रतिभागी मेडल नही ला पाए वो निराश न हो अगले साल के लिए अपने को तैयार करे निश्चित ही आप सफल होगे क्यू कि कोशिश करने वालो की हार नही होती। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आर. के. मिश्रा के नेतृत्व में पुरस्कार वितरण हुआ जिसमे ओवर ऑल चैंपियन रेड हाउस रहा।जिसको चैंपियंस ट्रॉफी दी गई।रनर ग्रीन हाउस रहा। वही स्पोर्ट्स पर्सन ब्वॉयज में सिद्धार्थ 2 गोल्ड के साथ रहे ।और गर्ल्स में स्पोर्ट्स पर्सन 4 गोल्ड जीत कर स्नेहा यादव , वंशिका यादव एवं रिद्धि रही। इस अवसर पर सीनियर कॉर्डिनेटर पी. शंकर पटेल एवं सोम सर प्राइमरी कॉर्डिनेटर शालिनी मिश्रा एवं प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर खुशबू श्रीवास्तव के साथ सभी टीचर्स एवं एडमिन स्टाफ मौजूद रहे। और इसी के साथ स्पर्धा 9 का समापन हुआ। #GorakhpurNews

0 likes
0 comments0 shares