तहसीलदार के रवैये, छात्र लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता: बरहज में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भलुअनी।बांसगांव सन्देश। बरहज तहसील बार संघ ने शुक्रवार को अधिवक्ता भवन में बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहते हुए तहसीलदार के रवैये और दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन को कुचलने के प्रयास की निंदा की। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। यह बैठक महामंत्री अमरेश यादव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जब तक तहसीलदार के रवैये में सुधार नहीं हो जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। उन्होंने बताया कि छात्र संवैधानिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। सरकार के इशारे पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए और एक छात्र की मौत भी हुई। अधिवक्ता संघ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, श्रवण कुमार सिंह, विमलेश रावत, चंद्रभूषण यादव, विजय बहादुर शर्मा, वीरेंद्र यादव, संजय कुमार यादव, नागेंद्र मिश्रा, उदय राज चौरसिया, चंदवान चौरसिया, संतोष सिंह, अमित तिवारी, मुरलीधर यादव, अरविंद कुमार प्रजापति, राम भजन सिंह, नरेंद्र कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश मालवीय, सारथी शुक्ला, उमेश विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार तिवारी, रामनजर मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।