Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर ई-ऑफिस पर नियमित लॉगिन नहीं करने और पत्रावलियों के निस्तारण में

सुलतानपुर ई-ऑफिस पर नियमित लॉगिन नहीं करने और पत्रावलियों के निस्तारण में लापरवाही बरतना विकास विभाग के 10 अधिकारियों-कर्मचारियों को भारी पड़ गया। जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने ग्राम विकास आयुक्त के निर्देश पर अगस्त माह का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं।समीक्षा में दोस्तपुर के बीडीओ विमलेश चन्द्र त्रिवेदी,कादीपुर,कुड़वार,अखंडनगर,धनपतगंज और करौंदीकला के ग्राम विकास अधिकारियों समेत एक वरिष्ठ सहायक को कार्रवाई की सूची में शामिल किया गया है।विभागीय समीक्षा के दौरान एक से 27 अगस्त तक ई-ऑफिस पोर्टल पर निर्धारित तरीके से लॉगिन नहीं करने और पत्रावलियों का अपेक्षित निस्तारण नहीं करने की बात सामने आई।पूर्व में निर्देश दिए जाने के बावजूद लापरवाही मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी ने संबंधित बीडीओ को निर्देश दिया है कि सूची में शामिल कार्मिकों से ई-ऑफिस पर नियमित काम कराया जाए और पत्रावलियों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।कार्रवाई के बाद विकास विभाग में हड़कंप मचा है।

0 likes
0 comments0 shares