Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

ग्रामीण परिवेश से निकले विराग दूबे ने यूपी एसआई परीक्षा में हासिल

ग्रामीण परिवेश से निकले विराग दूबे ने यूपी एसआई परीक्षा में हासिल

ग्रामीण परिवेश से निकले विराग दूबे ने यूपी एसआई परीक्षा में हासिल की सफलता गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के कौड़ीराम विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरपुर हरिपरापार निवासी विराग दूबे, पुत्र विजय नारायण दूबे, का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (यूपी एसआई) पद पर हुआ है। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प एवं लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। अपनी सफलता का श्रेय विराग दूबे ने अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा अपने स्वर्गीय बाबा रमाशंकर धर दूबे (रामायणी जी) के आशीर्वाद और प्रेरणा को दिया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और युवाओं को भी कड़ी मेहनत एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिली है। विराग दूबे के यूपी एसआई पद पर चयन होने पर डॉ. दुर्गा प्रसाद धर दूबे , उमाशंकर तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी,त्रिपुरारी मिश्र, घनश्याम तिवारी, राजन दूबे, अखिलेश दूबे सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

1 likes
0 comments1 shares