Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

गोरखपुर के बांसगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गोशाला में

गोरखपुर के बांसगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गोशाला में

गोरखपुर के बांसगांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, गोशाला में सोते समय उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी *गोरखपुर।* बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में बुधवार की रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। गोशाला में सो रहे 22 वर्षीय कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्रा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना पाकर बांसगांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

0 likes
0 comments0 shares