Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

डाला सोनभद्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तीज पर्व मंदिरों

डाला सोनभद्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तीज पर्व मंदिरों

सोनभद्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया तीज पर्व मंदिरों में महिलाओं ने विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना सोनभद्र। हरियाली तीज पर्व को लेकर जिलेभर में महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों एवं पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन-अर्चन कर अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। तीज पर्व के अवसर पर जगह-जगह मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। महिलाओं ने श्रृंगार कर पूजा सामग्री के साथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पूजा की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आए। महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज माता की पूजा कर व्रत एवं पर्व की परंपराओं का निर्वहन किया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामआश्रय बिंद भी अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ तीज पर्व के पूजन-अर्चन में शामिल हुए। उन्होंने पत्नी के साथ विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान धार्मिक आस्था और पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही खासा उत्साह रहा। हाथों में मेहंदी, पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पर्व की खुशियां साझा कीं। मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।

0 likes
0 comments1 shares