Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

रामपुर कारखाना में सेवा सेतु अभियान के तहत किसानों को दी गई

रामपुर कारखाना में सेवा सेतु अभियान के तहत किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी। देवरिया, 29 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत विकासखंड रामपुर कारखाना में कृषि विभाग की ओर से पांच दिवसीय सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरियारपुर मंडल अध्यक्ष दिवाकर चंद यादव रहे। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अभय प्रताप पाल ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि तथा बीज वितरण सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पात्र किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। एडीओ आईएसबी आशा ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं उनके संचालन से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने समूहों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में भी जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री गौतम सिंह, जेई एमआई सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares