Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur२९ मिनट पहले

चौरसिया चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

चौरसिया चौराहे पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चौरसिया चौराहे पर मंगलवार को हरपुर-बुदहट पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे से होकर गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई और वाहन चालकों पर नजर रखी गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखना है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहनों को रोककर जांच की। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने के प्रति सतर्क रहने पर जोर दिया गया। चौराहे पर पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे ऐसे अभियानों का उद्देश्य अपराध एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है। प्रमुख चौराहों और आवागमन वाले स्थानों पर चेकिंग के जरिए हरपुर-बुदहट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने में जुटी है। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक, एसएसआइ अमित यादव, आशुतोष तिवारी, जितेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी आकांक्षा यादव, अमिता यादव मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares