चिल्लूपार सरयू के आंचल की उर्वरा भूमि है: सीएम योगी

बड़हलगंज: एक समय था जब चिल्लूपार और दक्षिणांचल बाढ़ की विभीषिका झेलते थें, यहां का नौजवान रोजगार के लिए पलायन करता था। रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन भाजपा सरकार में दक्षिणांचल की दशा बदली है, चिल्लूपार सरयू के आंचल की उर्वरा भूमि है, जिसको हमने पहचाना है। उक्त बातें शनिवार को बड़हलगंज क्षेत्र के महुआपार में लगभग 300 करोड़ की लागत से 319 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारी जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नया भारत स्थापित हो रहा है, गरीबों को आवास मिल रहा है तो वही माफिया को मिट्टी में भी मिलाया जा रहा है। चिल्लूपार के धुरियापार में आज सीएनजी व इथेनॉल का प्लांट स्थापित हुआ है। हम चिल्लूपार में ग्रेटर गिडा बना रहे हैं, हजारों करोड़ रुपए का निवेश होने जा रहा है। जहां पर पॉवर प्लांट, सीमेंट फैक्ट्री, आधुनिक पेंट की फैक्ट्री, दवाइयों की फैक्ट्री लगने जा रही है, जिससे चिल्लूपार के नौजवानों को अब यही पर रोजगार मिलेगा। सीएम योगी ने कहा है मै यहां की पीड़ा को नजदीक से देखा हूं। मुझे प्रसन्नता है कि आज चिल्लूपार में आयुष के डॉक्टर बन रहें है। आज चिल्लूपार विकास के प्रक्रिया से जुड़ गया है। रामजनकी मार्ग पर पहले के अपेक्षा कनेक्टिविटी बढ़ रही है। डबल इंजन की सरकार आने से आज अयोध्या में 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बन गया है। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्ष को भी आड़े लेते हुए कहा कि जब हम गलत व्यक्ति को चुनते हैं तो अपने ऊपर एक नया कलंक और बोझ का धब्बा लगाते हैं। पूर्व के सरकारों में नौजवानों को रोजगार नहीं मिलती थी। 2017 से पहले चिल्लूपार, आजमगढ़, मऊ के नाम पर नौकरी नहीं मिलती थी। इससे पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि पहले बाढ़ की विभीषिका से क्षेत्र के कई गांव डूब जाते थे, लेकिन आज मुख्यमंत्री जी उन गांवों को बाढ़ से बचाव के लिए ग्रामीणों को सौगात देने आए हैं। कभी वीरान पड़े धुरियापार के दिन अब बहूर रहें हैं, अब गिडा का क्षेत्र धुरियापार की तरफ बढ़ गया है। आज योगी जी के नेतृत्व में सभी गांवों में 24 घंटे बिजली मिल रहा। स्वागत करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि चिल्लूपार का इतिहास अब बदल रहा है, चिल्लूपार तेजी से विकास की तरफ बढ़ रहा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व योगी जी के नेतृत्व में सभी तरफ चतुर्मुखी विकास हो रहा है। लोकार्पण होने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाएं......... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। 57 करोड़ की अधिक के लागत से उरुवा धुरियापार शाहपुर बेलघाट मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण। 40 करोड़ के अधिक के लागत से राप्ती एवं सरयू नदी के तट पर विभिन्न निर्माण कार्य। 10 करोड़ की अधिक के लागत से गोला के कोहरा बुजुर्ग में बने राजकीय आईटीआई कॉलेज। 5 करोड़ के अधिक के लागत से बने बड़हलगंज एवं उरुवा थाने में पुलिसकर्मियों हेतु बने हॉस्टल, बैरक एवं विवेचना कक्ष आदि निर्माण कार्य। शिलान्यास होने वाली महत्वपूर्ण परियोजनाओं........ 49 करोड़ से राप्ती एवं सरयू नदी तट पर स्थित विभिन्न समूहों के सुरक्षार्थ कटाव निरोधक निर्माण कार्य । 13 करोड़ के अधिक की लागत से राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में जल निकासी हेतु लिफ्टिंग, ड्रेनेज सिस्टम, इंटरलॉकिंग एवं अन्य निर्माण कार्य । 3 करोड़ की अधिक के लागत से टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से राजकीय आईटीआई संस्थान में वर्कशॉप, ट्रेनिंग हेतु कमरे का निर्माण कार्य । 1 करोड़ के अधिक की लागत से समय माता स्थान पर पर्यटन हेतु विभिन्न विकास कार्य। ये लोग मौजूद रहें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, डॉ संजय निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधायकगण राजेश त्रिपाठी, विमलेश पासवान, श्रवण निषाद, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, श्रीराम चौहान, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, भाजपा नेत्री अस्मिता चंद, ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय, शिवाजी चंद, चेयरमैन प्रीति उमर, लालती देवी, जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ल, आलोक गुप्ता, महेश उमर, राजीव पांडेय, श्रीकांत सोनी प्रिया गुप्ता, अनीता यादव, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।