Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुल्तानपुर सुल्तानपुर पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से

सुल्तानपुर सुल्तानपुर पहुंचे खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव से सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने की मुलाकात,लिया हालचाल।विकास कार्यों को लेकर किया विचार विमर्श। सूबे के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव आज एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग स्थित गेस्ट हाउस में सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह ने उनसे मुलाकात की और हालचाल लिया। साथ ही क्षेत्र के विकास लेकर विचार विमर्श किया। साथ ही कुछ जनसमस्याओं को लेकर उनसे अनुरोध भी किया। वहीं प्रभारी मंत्री ने भी विधायक विनोद सिंह को आश्वस्त किया है। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एलएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारु निगम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares