*सुलतानपुर ब्रेकिंग* पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों पर अब सख्ती,भोर में दौड़ेंगी पेट्रोलिंग
*सुलतानपुर ब्रेकिंग* पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसों पर अब सख्ती,भोर में दौड़ेंगी पेट्रोलिंग गाड़ियां। डीएम-एसपी की समीक्षा में बड़ा फैसला : सुबह 4 से 8 बजे तक खड़े ट्रकों पर रहेगी खास नजर,ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने अब निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था कड़ी करने का फैसला लिया है। डीएम इंद्रजीत सिंह और एसपी विनीत जायसवाल ने यूपीडा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल की।सबसे ज्यादा फोकस भोर के समय पर रहेगा। एसपी ने सुबह 4 से 8 बजे तक पेट्रोलिंग वाहन सक्रिय रखने और एक्सप्रेसवे पर खड़े भारी वाहनों व ट्रकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए।ओवरस्पीडिंग,गलत लेन और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सीसीटीवी व तकनीकी संसाधनों से कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर वहां क्रैश बैरियर,रिफ्लेक्टर, कैट्स-आई,ब्लिंकर, स्पीड लिमिट बोर्ड और चेतावनी संकेतक दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सड़क किनारे खराब वाहनों को पर्याप्त दूरी से चेतावनी संकेत और रिफ्लेक्टिव टेप लगाने को कहा गया।अधिकारियों को हादसे के बाद घायलों को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने और पुलिस, यूपीडा व एंबुलेंस की संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेसवे को सुरक्षित यातायात कॉरिडोर बनाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।