Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

माइनरों में पानी ठप,सूखने लगी धान की फसल,जिला पंचायत सदस्य ने डीएम

माइनरों में पानी ठप,सूखने लगी धान की फसल,जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से लगाई गुहार सुलतानपुर। कुड़वार ब्लॉक क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का संकट गहरा गया है। बुकुनपुर से धारूपुर, कोलहल का पुरवा नरही, दहलवा माइनर और औरंगाबाद रजवहा से जुड़े गांवों तक पानी नहीं पहुंचने से धान की फसल सूखने लगी है। मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह को जनता दर्शन में शिकायती पत्र सौंपकर तत्काल सिंचाई व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।शिकायत में बताया गया है कि शारदा सहायक की बड़ी नहर से निकले दहलवा माइनर और औरंगाबाद रजवहा के माध्यम से ग्राम धरावों,पटईपुर,गंजेहड़ी और खैचिलाकलां समेत कई गांवों की सिंचाई होती है,लेकिन इन माइनरों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसानों की खड़ी फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।जिला पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि माइनरों में घास-फूस, सरपत और अन्य अवरोध जमा होने से पानी का प्रवाह रुक गया है। कुछ दूरी तक पानी आने के बाद आगे आपूर्ति पूरी तरह बंद हो जाती है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल माइनरों की सफाई कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है,ताकि किसानों को राहत मिल सके।

0 likes
0 comments0 shares