सुलतानपुर में भूूमि ड्राइव इलेक्ट्रिक का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त सुलतानपुर। जनपद में
सुलतानपुर में भूूमि ड्राइव इलेक्ट्रिक का अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त सुलतानपुर। जनपद में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूूमि ड्राइव इलेक्ट्रिक कंपनी ने सुलतानपुर क्षेत्र के लिए अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है। कंपनी ने के.जी.एन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपराइटर तुफैल अहमद उर्फ कुन्नू, निवासी पारा बाजार, तहसील बल्दीराय, जनपद सुलतानपुर को अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करते हुए लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया है।जारी पत्र के अनुसार तुफैल अहमद सुलतानपुर क्षेत्र में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर और ई-बाइक्स के प्रमोशन, मार्केटिंग और बिक्री का कार्य देखेंगे।इसके साथ ही डिस्ट्रीब्यूटरशिप द्वारा ग्राहकों को आफ्टर सेल्स सर्विस, सपोर्ट, शो-रूम की व्यवस्था और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी।कंपनी द्वारा प्रस्तावित शर्तों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटरशिप का क्षेत्र सुलतानपुर रहेगा। कमीशन व डिस्काउंट से संबंधित विस्तृत शर्तें अंतिम समझौते के दौरान तय की जाएंगी।डिस्ट्रीब्यूटरशिप का प्रारंभिक कार्यकाल सात वर्ष का प्रस्तावित है, जिसे आपसी सहमति से आगे बढ़ाया जा सकता है।कंपनी के प्रतिनिधि रकम सिंह राणा की ओर से जारी पत्र में दोनों पक्षों के बीच साझा की गई सूचनाओं को गोपनीय रखने की शर्त भी शामिल की गई है।