Bansgaon Sandesh
Login

सुलतानपुर *टीईटी पास करने की खुशी में शिक्षक ने 155 बच्चों को

सुलतानपुर *टीईटी पास करने की खुशी में शिक्षक ने 155 बच्चों को बांटी स्पोर्ट्स ड्रेस।* राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण होने की खुशी में प्रधानाध्यापक राज बख्श मौर्य ने विद्यालय के 155 बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस वितरित की।ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।करीब 28 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे राज बख्श मौर्य उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ बल्दीराय ब्लॉक के अध्यक्ष भी हैं।उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अपनी सफलता की खुशी साझा करना उनके लिए विशेष अवसर है।कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार,सहायक अध्यापक अशोक कुमार पांडेय,इलफाम खां,रंजना,देवेंद्र कुमार,बिंदू सिंह,शिक्षा मित्र रिंकी सिंह समेत अभिभावक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares