Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*अपडेट - सुल्तानपुर ब्रेकिंग - शिक्षक दंपति हत्याकांड* *पोस्टमार्टम के बाद शव

*अपडेट - सुल्तानपुर ब्रेकिंग - शिक्षक दंपति हत्याकांड* *पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर कादीपुर-धोपाप मार्ग पर शिक्षक संगठनों का धरना खत्म, धोपाप घाट पर हुआ अंतिम संस्कार* एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह के आश्वासन पर माने परिजन, 48 घंटे का अल्टीमेटम गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा, 48 घंटे में खुलासे का आश्वासन सुल्तानपुर/कादीपुर।शिक्षक दंपति हत्याकांड के बाद जिले में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शव को कादीपुर-धोपाप मार्ग पर धोपाप पुल से पहले रखकर धरना शुरू कर दिया। शव रखकर मार्ग जाम कर दिया गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर सीओ कादीपुर विनय गौतम मौके पर पहुंचे और शिक्षक नेताओं व परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन परिजन व शिक्षक संघ जल्द खुलासे की मांग पर अड़े रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह पहुंचे। उनके द्वारा 48 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन और शिक्षक संघ के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शिक्षक संघ ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद धोपाप घाट पर शिक्षक दंपति का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बेटे ने मां एवं पिता को मुखाग्नि दी। वहीं मृतक मुकेश सिंह के भाई की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

0 likes
0 comments0 shares