Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग ३ घंटे पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर ढकवा बाईपास के पास ऑटो और

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-731 पर ढकवा बाईपास के पास ऑटो और कार की भीषण टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों को एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैंचा पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने किरन सिंह (50) पत्नी जगदीश सिंह निवासी नगर छतौना को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल मीरा मिश्रा निवासी सेतापुर थाना सिंगरामऊ और छोटे लाल गुप्ता निवासी तमरसेपुर थाना चांदा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि मृतका एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं और ढकवा बाजार जा रही थीं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो जैसे ही हाईवे से ढकवा बाजार की ओर मुड़ा,सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली चांदा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है !!

0 likes
0 comments0 shares