क्षेत्राधिकार नगर सोनभद्र द्वारा थाना चोपन अंतर्गत चौकी डाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

*क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र द्वारा थाना चोपन अन्तर्गत चौकी डाला पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अभिलेखों का परीक्षण, अधिकारी/कर्मचारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-* आज दिनांक 09.05.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर सोनभद्र श्री रणधीर मिश्रा के द्वारा थाना चोपन की चौकी डाला पर जनसुनवाई व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को जनसुनवाई संबंधी शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जागरूक किया गया तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जांच की गयी। लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त चौकी परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, ड्यूटी व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित अन्य बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारी/कर्मचारियों को क्षेत्र में सतर्क भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।