Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १२ घंटे पहले

*ब्लाक पाली के प्रमुख शशि प्रताप सिंह बने क्षेत्र पंचायत के प्रशासक*

*ब्लाक पाली के प्रमुख शशि प्रताप सिंह बने क्षेत्र पंचायत के प्रशासक*

*ब्लाक पाली के प्रमुख शशि प्रताप सिंह बने क्षेत्र पंचायत के प्रशासक* *क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किया स्वागत* सहजनवा गोरखपुर ब्लाक पाली के क्षेत्र पंचायत प्रशासक पद प्रमुख शशि प्रताप सिंह को सौंपा गया है। शासन के निर्णय के बाद उन्हें प्रशासक नियुक्त किया गया। नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने प्रमुख शशि प्रताप सिंह का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि शशि प्रताप सिंह पिछले 5 वर्षों से प्रमुख के रूप में क्षेत्र में विकास कार्य कराते आ रहे हैं। सरकार ने उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए अब उन्हें प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी है, ताकि विकास कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि प्रमुख के मार्गदर्शन में पाली क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य तेजी से पूरे होंगे। लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ सीधे मिल सकेगा।

0 likes
0 comments0 shares