Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

_आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी शो, स्वस्थ बच्चों और उत्कृष्ट कार्यकत्रियों का

_आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी शो, स्वस्थ बच्चों और उत्कृष्ट कार्यकत्रियों का

_आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी शो, स्वस्थ बच्चों और उत्कृष्ट कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान_ सुलतानपुर।सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम के तीसरे दिन जनपद के सभी 2511 आंगनबाड़ी केंद्रों पर हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर और टीकाकरण के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा। प्रतियोगिता में 1 से 6 वर्ष तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के वजन, स्वास्थ्य, पोषण और टीकाकरण की स्थिति के आधार पर मूल्यांकन कर उत्कृष्ट बच्चों को मुख्यमंत्री द्वारा जारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए 14 बाल विकास परियोजनाओं में सेक्टर स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित किए गए। बाल विकास परियोजना भदैया के आंगनबाड़ी केंद्र बभनगवां में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां उत्कृष्ट कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। वहीं भदैया परियोजना में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी जनभागीदारी वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

0 likes
0 comments0 shares