Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur२९ मिनट पहले

एसपी ने किया सैदपुर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण

एसपी ने किया सैदपुर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण

एसपी ने किया सैदपुर थाने का औचक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण पर दिया जोर महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल और हवालात का लिया जायजा, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश सैदपुर (गाजीपुर)पुलिस अधीक्षक गाजीपुर विनय कुमार सिंह ने रविवार को थाना सैदपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और जनसमस्याओं के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न कार्यालयों का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने थाने में संचालित साइबर सेल एवं हेल्प डेस्क, जनसुनवाई डेस्क, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और मालखाना गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और कार्यप्रणाली में मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने कार्यालय में रखे विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों सहित अन्य आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष बल देते हुए कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों और शिकायतकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा थाने की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के भी निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर, प्रभारी निरीक्षक सैदपुर सहित थाने के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments1 shares