Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर। नशे के कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए सुलतानपुर पुलिस ने बड़ी

सुलतानपुर। नशे के कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए सुलतानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (डीडीसी) की मौजूदगी में करीब 88.76 लाख रुपये कीमत के 14.012 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया।पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह की उपस्थिति में 23 एनडीपीएस मामलों से जुड़े गांजा, स्मैक, हेरोइन व डायजापाम टैबलेट को मेसर्स रायल पॉल्यूशन कंट्रोल सर्विसेज, चांदपुर सैदोपट्टी स्थित इंसीनरेटर प्लांट में जलाकर नष्ट किया गया।विनिष्टीकरण किए गए मादक पदार्थों में 13.620 किग्रा गांजा, 0.394 किग्रा स्मैक, 188 डायजापाम टैबलेट तथा हेरोइन शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन दहन के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।कार्रवाई के दौरान डीडीसी कमेटी के सदस्य व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares