Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

सुलतानपुर।कूरेभार थाना क्षेत्र के ग्राम इरुल में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

सुलतानपुर।कूरेभार थाना क्षेत्र के ग्राम इरुल में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रतिमा की अंगुली क्षतिग्रस्त पाई गई,जिसे तत्काल मरम्मत करवा दिया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर अब पूरी प्रतिमा बदली जा रही है।साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन लगातार गांव में निगरानी बनाए हुए है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

0 likes
0 comments0 shares