Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*लालमनपुरा में अमृतमयी श्रीराम कथा का तीसरा दिन, भक्ति में सराबोर हुए

*लालमनपुरा में अमृतमयी श्रीराम कथा का तीसरा दिन, भक्ति में सराबोर हुए

*लालमनपुरा में अमृतमयी श्रीराम कथा का तीसरा दिन, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु* सिकरीगंज (गोरखपुर)। सिकरीगंज क्षेत्र के लालमनपुरा गांव में चल रही अमृतमयी श्रीराम कथा के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हनुमानगढ़ी धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य अमितदास जी महाराज अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। उनकी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रवचन को सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो रहे हैं। कथा के दौरान आचार्य अमितदास जी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि श्रीराम का जीवन मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने और उसके आदर्शों को जीवन में अपनाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भावना का वातावरण बनता है। कथा स्थल पर प्रतिदिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसाद वितरण तथा अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं। यह पांच दिवसीय अमृतमयी श्रीराम कथा 16 अप्रैल से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल तक आयोजित की गई है, जन सेवक सुनील मिश्रा जी ने बताया जिसमें अंतिम दिन विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालु और समिति के सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares