Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुलतानपुर शहर के घंटाघर चौकी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी होटल में खाना खाने
सुलतानपुर शहर के घंटाघर चौकी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी होटल में खाना खाने पहुंचे चार युवकों और होटल संचालकों के बीच बिल भुगतान को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई,जिसमें तीन युवक घायल हो गए।घायलों की पहचान धर्मात्मा सिंह, विपिन पांडे और राजन के रूप में हुई है। तीनों के सिर में चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल मालिक हर्षित पोपटानी और पूरन पोपटानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।सीओ सिटी सौरभ सामंत ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0 likes
0 comments0 shares