*“ऑपरेशन एंटी चियर्स” का बड़ा असर: सिकरीगंज में खुले में शराब पीने

*“ऑपरेशन एंटी चियर्स” का बड़ा असर: सिकरीगंज में खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती* गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर के निर्देशन में जनपद भर में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। “ऑपरेशन एंटी चियर्स” के तहत पुलिस अधीक्षक नगर, उत्तरी व दक्षिणी के पर्यवेक्षण में सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान सिकरीगंज पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों—जैसे बाजार, सड़क किनारे, पार्क व अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों—में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों पर शिकंजा कसा। अभियान के तहत सिकरीगंज पुलिस के द्वारा पकड़े गए लोगों के ऊपर आवश्यक कानूनी कार्यवाही किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना, आम नागरिकों को असुविधा से बचाना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। खुले में शराब पीने से अक्सर विवाद और असामाजिक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है, जिस पर रोक लगाने के लिए यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील की गई है कि वे कानून का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा बनाए रखें, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था कायम रह सके।