Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२७ दिन पहले

कोर्ट परिसर में युवती को धमकी, धर्मपरिवर्तन का दबाव; FIR दर्ज करने की मांग सुलतानपुर। सिविल कोर्ट प

कोर्ट परिसर में युवती को धमकी, धर्मपरिवर्तन का दबाव; FIR दर्ज करने की मांग सुलतानपुर। सिविल कोर्ट परिसर में एक युवती को जान से मारने की धमकी देने और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। अमेठी जनपद के थाना मुंशीगंज क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह कपूरपुर शाहगढ़ निवासी शालू पाण्डेय पुत्री तालुकदार पाण्डेय ने कोतवाली नगर सुलतानपुर के थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में शालू पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही नौशाद आलम द्वारा लंबे समय से जबरन धमकाना, पीछा करना, जान से मारने की धमकी देना और धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर अब उसके बड़े भाई मिराज आलम, मुख्तार आलम तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सुलतानपुर सिविल कोर्ट परिसर में उनका पीछा किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि “जो काम हमारा भाई नहीं कर सका, वह हम करके दिखाएंगे।” शालू ने बताया कि सिविल कोर्ट गेट नंबर दो से बाहर निकलते समय आरोपी उनके पीछे लग गए, जिसके बाद 112 पुलिस की मदद से वह किसी तरह सुरक्षित घर पहुंच सकीं। पीड़िता का कहना है कि कोर्ट में पैरवी करने के दौरान अब उनकी जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

2001 likes
0 comments1 shares