Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम ,

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम सीकरीगंज, बांसगांव संदेश। थाना सीकरीगंज क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम बनकटी बुजुर्ग निवासी कुनाल सिंह (19) पुत्र रामनिवास अपने मित्र आदम खान पुत्र तबरेज खान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे भूमिधर अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रेलर (UP15 DT 2599) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कुनाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आदम खान को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 likes
0 comments0 shares