Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpur२ दिन पहले

सिकरीगंज में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, सुबह 4 बजे से

सिकरीगंज में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, सुबह 4 बजे से

सिकरीगंज में गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान, सुबह 4 बजे से लग रही लंबी लाइन सिकरीगंज क्षेत्र स्थित नंदनी ग्रामीण इंडियन वितरक एजेंसी पर रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह लगभग 4 बजे से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतार लगाकर इंतजार करने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि गैस की आपूर्ति कम होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सड़क किनारे बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस लंबी कतार में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी के बाहर सड़क पर इतनी भीड़ होने से कभी भी किसी प्रकार की दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद गैस न मिलने के कारण लोग मजबूरी में लाइन में खड़े रहने को विवश हैं। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग की स्थिति को लेकर भी रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि कई वर्ष पहले भी ऐसी ही स्थिति में गैस के लिए लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ती थीं और अब फिर से वैसा ही माहौल बनता दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर और पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय से गैस उपलब्ध हो जाए तो लोगों को सुबह से लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। इस संबंध में नंदनी इंडियन ग्रामीण वितरक सिकरीगंज के मालिक धर्मनाथ जयसवाल जी ने कहा गैस की आपूर्ति प्लांट से कम आ रहा है और जो गैस बुकिंग 20/21 रोज में होता था आज वह 25 दिन बाद होगा और केवाईसी ओटीपी पाइप अपडेशन डीएससी यह सब होने के बाद उपभोक्ता का गैस उसके नाम से डिलीवर होगा यह प्रक्रिया होने के बाद उस कस्टमर को गैस दिया जाएगा जितना गैस मै दूंगा कंपनी मुझे उतना गैस देगी उस पर भी कटौती करके पहले हमारा कोटा था सौ परसेंट अभी हमारा कोटा घटा कर 80 परसेंट कर दिया है और हम अपने उपभोक्ताओं का हमेशा ख्याल रखते है और इस समय कंपनी ने ओटीपी केवाईसी अनिवार्य कर दिया है इसके बगैर सिलेंडर की आपूर्ति ग्राहक को मैं नहीं कर सकता धर्मनाथ जयसवाल जी ने कहा प्लांट से जब गाड़ी आती है वह हम हमें मालूम नहीं पड़ता की गाड़ी प्लांट से कब आएगी जिसके कारण हमारी होम डिलीवरी गाड़ी गांव गांव में नहीं पहुंच पा रही है और ग्राहक सिलेंडर लेकर एजेंसी पर आ जा रहे हैं और हमारे अधिकारी भी परेशान है और हम भी परेशान हैं और ग्राहक भी पैनिक हो जा रहे हैं तो समझा समझा कर जैसे-जैसे गाड़ी आ रही है उन्हें गैस दिया जा रहा है

200 likes
0 comments0 shares