प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज पुलिस

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज पुलिस सख्त, दुकानदारों को दी हिदायत दुकानों पर प्रतिबंधित मांझा बेचने से किया गया मना, नियमों का पालन करने की अपील गोरखपुर बांसगांव संदेश सिकरीगंज/गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सिकरीगंज थाना पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने क्षेत्र के स्टेशनरी एवं किराना दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी। थानाध्यक्ष आशीष दुबे ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा न बेचें। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी चपेट में आने से राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। ऐसे में इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। पुलिस की ओर से दुकानदारों को जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही प्रतिबंधित मांझे की बिक्री से दूर रहने की हिदायत दी गई, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना और आमजन के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।