जनहित की आवाज उठाना पड़ा भारी: शिकायतकर्ता से मारपीट, जान से मारने
जनहित की आवाज उठाना पड़ा भारी: शिकायतकर्ता से मारपीट, जान से मारने की धमकी गोरखपुर। जनपद के कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मछली गांव पुलिस चौकी इलाके में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जनहित में शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पीड़ित ने पंचायत सचिव पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित विन्द कुमार, पुत्र इन्द्रजीत, निवासी ग्राम बरगदही, पोस्ट मछली गांव, थाना कैंम्पियरगंज, गोरखपुर ने बताया कि उसने मंदिर और उससे सटे पोखरे की साफ-सफाई को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत का सत्यापन ग्राम पंचायत सचिव पवन नायक द्वारा किया जाना था। पीड़ित का आरोप है कि हर बार सचिव द्वारा गलत रिपोर्ट लगाकर उसकी शिकायत को दबा दिया जाता था। यहां तक कि महाशिवरात्रि और तेरस मेले से पहले भी उसने सफाई को लेकर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को करीब 12:20 बजे, जब वह एक चाय की दुकान पर बैठा था, तभी पंचायत सचिव पवन नायक चार पहिया वाहन से वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने आते ही पीड़ित को गाल