Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur१ मिनट पहले

सर्पदंश से मासूम की मौत पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों को दिया मदद का भरोसा

सर्पदंश से मासूम की मौत पर विधायक ने जताया शोक, परिजनों को दिया मदद का भरोसा

चौरी चौरा।चौरी चौरा विधायक ई सरवन निषाद ने विधानसभा क्षेत्र के बरही पासी टोला में विषैले सांप के डंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत की घटना पर शोक जताया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया है घटना की जानकारी के बाद गुरुवार को चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद बरही पासी टोला पहुंचे और मृतक मासूम के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने परिजनों के दुख में शामिल होते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में मासूम की मौत बेहद हृदय विदारक और दुखद घटना है। बच्चे की मौत से परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।विधायक ने मौके पर मौजूद तहसील प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जाए। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे और नियमानुसार सहायता पहुंचाई जाए।उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद के लिए प्रशासन से लगातार समन्वय किया जाएगा। विधायक के पहुंचने पर परिजनों ने अपनी पीड़ा साझा की, जिस पर उन्होंने उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान

0 likes
0 comments0 shares