जीडी इंटर कॉलेज में मेधावियों और पत्रकारों का सम्मान कौड़ीराम। स्वतंत्रता दिवस

जीडी इंटर कॉलेज में मेधावियों और पत्रकारों का सम्मान कौड़ीराम। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कौड़ीराम स्थित जीडी इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को स्व. रामनरेश राय एकेडमी एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि भावना हॉस्पिटल गोरखपुर के निदेशक डॉ. विनय राय रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। विद्यालय के संरक्षक मार्कण्डेय राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें उत्तरीय एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों में अभिमन्यु राय, डॉ. अमिताभ पांडेय, अजय प्रकाश सिंह, संजय जायसवाल, संतोष त्रिपाठी एवं अनिल राय शामिल रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, पत्रकारों एवं अतिथियों के सम्मान से स्वतंत्रता दिवस समारोह का उत्साह और बढ़ गया।