भक्ति और उल्लास के साथ जोगियाकोल में निकली विष्णु महायज्ञ की कलश

भक्ति और उल्लास के साथ जोगियाकोल में निकली विष्णु महायज्ञ की कलश यात्रा भीटी रॉवत (बाँसगाव संदेश) सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा जोगियाकोल में श्री श्री विष्णु महायज्ञ कथा के आयोजन के अवसर पर कथा वाचक श्री श्री अखिलेशा नंद जी महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर कथा स्थल तक यात्रा संपन्न की। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक अखिलेशा नंद जी महाराज के सान्निध्य में जोगियाकोल से यात्रा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा में माता सीता, श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा में दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉली, घोड़े, डीजे और अन्य वाहन शामिल रहे। आयोजक संतोष पाठक, गुड्डू पाण्डेय, रवींद्र पाण्डेय, सुरेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, ग्राम प्रधान संजय शर्मा तथा श्यामसुंदर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग श्रीमद्भागवत कथा ग्रंथ को सिर पर रखकर सबसे आगे चल रहे थे। पीले वस्त्र धारण किए महिला, पुरुष और बच्चे भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। महिलाओं ने सिर पर ‘जय श्रीराम’ की पट्टी बांधकर कलश धारण किया और मधुर भजनों का गान किया। युवक अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्ति संगीत पर थिरकते दिखे।