Sultanpur२१ दिन पहले
सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर-वेलवाई मार्ग पर चार नंबर चौराहे के
सुल्तानपुर हलियापुर थाना क्षेत्र के हलियापुर-वेलवाई मार्ग पर चार नंबर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोरी लाल सहित उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।घायलों को तत्काल 100 शैय्या अस्पताल पिठला कुमारगंज भेजा गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।वाहन से शराब भी बरामद हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नशे में धुत कार सवारों ने पहले मेघमऊ निवासी रणवीर सिंह की कार में टक्कर मारी,इसके बाद बाइक को टक्कर मार दी।
1400 likes
0 comments0 shares