Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: सिकरीगंज में दो बाइकों की टक्कर, पीआरडी जवान

*रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: सिकरीगंज में दो बाइकों की टक्कर, पीआरडी जवान

*रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा: सिकरीगंज में दो बाइकों की टक्कर, पीआरडी जवान समेत दो की मौत* सिकरीगंज (गोरखपुर)। एक तरफ पूरा देश रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुई बाजार स्थित हरिजनपुर गांव के सामने हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पीआरडी जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलोचन (45 वर्ष), निवासी ग्राम रानीपुर थाना गोला, पीआरडी जवान थे। रक्षाबंधन के दिन उनकी ड्यूटी सिकरीगंज थाने में लगी थी। ड्यूटी समाप्त होने के बाद करीब 3:45 बजे वह अपनी हीरो स्प्लेंडर (UP 53 DY 0941) से घर लौट रहे थे। उधर बबलू बेलदार (30 वर्ष), पुत्र राम कवल बेलदार, निवासी ग्राम बभनौली थाना बेलघाट, अपनी पत्नी मंजू देवी (26 वर्ष) के साथ होंडा शाइन (UP 53 FF 9765) से उरुवा बाजार के चचाईराम गांव में राखी बंधवाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुई बाजार के हरिजनपुर गांव के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में रामलोचन, बबलू बेलदार और मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उरुवा बाजार भेजा, जहां डॉक्टरों ने रामलोचन और बबलू बेलदार को मृत घोषित कर दिया। मंजू देवी के पैर में चोट आई, जिनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। रामलोचन अपने पीछे पत्नी उषा देवी (43 वर्ष), पुत्र आशीष कुमार (17 वर्ष) और पुत्री अलका कुमारी (22 वर्ष) को छोड़ गए हैं। वहीं बबलू बेलदार अपने पीछे पत्नी मंजू देवी और तीन छोटे बच्चों अंशिका (12 वर्ष), किशन (8 वर्ष) और सलोनी (5 वर्ष) को छोड़ गए। थाना अध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दुबे ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares