बांसगांव नगर पंचायत के पूर्व सभासद का पोखरे में मिला शव,

बांसगांव नगर पंचायत के पूर्व सभासद का पोखरे में मिला शव, लोग दुख व्यक्त किया। बांसगांव, बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी एवं पूर्व सभासद राकेश कसौधान (50) पुत्र स्वर्गीय रामविलास कसौधान का शव शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर-12 स्थित पोखरी में पानी में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में मातम छा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल बांसगांव चौकी इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि राकेश कसौधान बांसगांव नगर पंचायत के पूर्व सभासद रह चुके थे। वह अविवाहित थे। वह चार भाइयों में से एक थे और उनके तीनों भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस द्वारा इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही थी। मौत के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।