Bansgaon Sandesh
Login
Deoriaलगभग २ घंटे पहले

बंधक बनाकर हत्या का आरोप, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, कार्रवाई की

बंधक बनाकर हत्या का आरोप, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव, कार्रवाई की मांग क्षेत्राधिकारी ने कहा जीरो एफआईआर का प्रावधान नहीं भाटपार रानी। बनकटा थाना क्षेत्र के धरहनिया गांव निवासी जयप्रकाश पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के एक व्यक्ति सहित करीब दर्जन भर लोगों पर सुनियोजित साजिश के तहत अपने भाई की निर्मम हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, गांव का एक व्यक्ति कृष्ण चंद्र पांडेय को नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर अपने साथ बाहर ले गया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने एक ठेकेदार और अन्य साथियों के साथ मिलकर अंबाला में कृष्ण चंद्र को बंधक बना लिया। मृतक ने अपनी मौत से पहले अपनी बहन को फोन पर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी थी। परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत कृष्ण चंद्र की हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने की नीयत से शव को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। घटना की सूचना अंबाला रेलवे पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकरण में यहां कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तथा जीरो एफआईआर का प्रावधान लागू नहीं है। मामले को लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

0 likes
0 comments1 shares