Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

48 घंटे में लुटेरों की गिरफ्तारी: गोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर

48 घंटे में लुटेरों की गिरफ्तारी: गोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर

48 घंटे में लुटेरों की गिरफ्तारी: गोला पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर व्यापारियों ने किया सम्मानित। मदारिया । उपनगर गोला में हाल ही में हुई लूट की घटना से बाजार के व्यापारी वर्ग में काफी चिंता और असंतोष का माहौल था। लेकिन घटना के मात्र 48 घंटे के भीतर गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लुटेरों की गिरफ्तारी और त्वरित कार्रवाई ने व्यापारियों में भरोसा और राहत का माहौल पैदा कर दिया। पुलिस की इस सक्रिय कार्यशैली से प्रभावित होकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत तिवारी के नेतृत्व में लगभग 20 से 25 व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल गोला थाना पहुंचा। वहां उन्होंने थाना प्रभारी और उनकी टीम को सम्मानित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर राजकुमार प्रजापति, राजेश जायसवाल, अनिल वर्मा, भानु सिंह, गौतम वर्मा, कन्हैया जायसवाल सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे। व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बाजार में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

0 likes
0 comments0 shares