Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बंधे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,

बंधे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,

रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पहचान नहीं हो सकी देवरिया। जनपद के रुद्रपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा स्थित जमींदारी बंधे के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

1 likes
0 comments0 shares