Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipurलगभग २ घंटे पहले

रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, संपूर्ण

रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, संपूर्ण

रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत जखनियां (गाजीपुर)। तहसील जखनियां में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक अधिवक्ता ने गांव के कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम मीरपुर, निवासी उपेन्द्र चंद्र भारती, जो पेशे से अधिवक्ता हैं, उन्होंने बताया कि वह 17 जून 2026 की सुबह करीब सात बजे अपने निजी कार्य से जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने नहर के तिराहे के पास उन्हें रोकने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपित लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से लैस थे और उनकी बाइक रुकवाकर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो आरोपितों ने उनका पीछा किया। किसी तरह जान बचाकर वह अपने घर की ओर भागे। इस दौरान आरोपितों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि घटना से वह और उनका परिवार भयभीत है। अधिवक्ता उपेन्द्र चंद्र भारती ने अपने शिकायती पत्र में गांव के कई लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना संबंधित थाने को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares