Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

जखनियां रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन

जखनियां रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन

जखनियां रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन का धरना-प्रदर्शन, रेल मंत्री को भेजा ज्ञापन जखनियां (गाजीपुर), 13 जुलाई। उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को जखनियां रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद रेल मंत्री, रेल महाप्रबंधक तथा मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) को संबोधित ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की गई।यूनियन के जिलाध्यक्ष राम अवध राम ने कहा कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण के दौरान स्टेशन के उत्तर दिशा में पुरानी 17 केबिन के पास स्थित मुख्य मार्ग बंद कर दिए जाने से आम लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थान पर अंडरपास निर्माण की मांग की।ज्ञापन में जखनियां रेलवे स्टेशन पर चौरी-चौरा–आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की भी मांग की गई। यूनियन का कहना है कि जखनियां तहसील मुख्यालय होने के साथ-साथ अस्पताल, पशु चिकित्सालय, थाना, ट्रेजरी, ग्रामीण न्यायालय, अनेक शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव आवश्यक है।यूनियन ने स्टेशन पर तीन प्लेटफॉर्म विकसित करने, प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त आवागमन मार्ग, स्टेशन के बाहर पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्से को जोड़ने के लिए ओवरब्रिज, दोहरीकरण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई रेलवे सड़कों के पुनर्निर्माण तथा प्लेटफॉर्मों पर शेड, पेयजल, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की भी मांग उठाई।यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।धरना-प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राम अवध राम, जिला उपाध्यक्ष बी.बी. सिंह, जिलामंत्री वीरेन्द्र कुमार गौतम सहित यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares