Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

कल्यानपुर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में आठ आरोपी

कल्यानपुर फायरिंग कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में आठ आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर।अखंडनगर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाइसेंसी असलहे,कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार 14 और 15 मार्च को कल्यानपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच चाचा की संपत्ति को लेकर विवाद हो गया था।विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट के साथ फायरिंग की घटना हुई थी।मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था।पीड़ित की तहरीर के आधार पर अखंडनगर थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के लखनऊ की ओर स्थित अंतिम टोल प्लाजा के पास से आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक प्रताप सिंह, संजीत यादव, विक्कू सिंह उर्फ शिवा सिंह, रितिक राय, आदित्य सिंह उर्फ मार्शल, राणा अजीत सिंह, अजय प्रताप सिंह और अभिजीत प्रताप सिंह उर्फ अविजीत सिंह शामिल हैं।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल, एक .45 बोर पिस्टल, एक .30-06 बोर राइफल, 57 जिंदा कारतूस, चार मैगजीन तथा घटना में प्रयुक्त दो फॉर्च्यूनर कार बरामद कर सीज कर दी हैं।पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया,जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध अरुण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक कन्हैया कुमार पांडेय, विनय कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह सहित एसओजी व सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

0 likes
0 comments0 shares