गांव के सर्वांगीण विकास से ही विकसित भारत का निर्माण विधायक

चौरी चौरा गोरखपुर।विकासखंड सरदार नगर मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय शिविर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौरी चौरा विधायक ई सरवन कुमार निषाद ने अपने संबोधन विकसित भारत 2047 की रुपरेखा प्रस्तुत की l सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है l जिसमें ब्लॉक मुख्यालय पर विकासखंड के विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया जो आगामी एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें मुख्य रूप से बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग एनआरएलएम विभाग पंचायती राज कृषि विभाग खाद्य एवं रसद विभाग सहकारिता विभाग सिंचाई विभाग व अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया l ब्लॉक स्तरीय शिविर मे मुख्य अतिथि चौरी चौरा विधायक इं सरवन कुमार निषाद ने सर्वप्रथम फीता काटकर व दीपप्रज्ज्वलन क़र कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l खण्ड विकास अधिकारी ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया l उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष यादव एडीओ पंचायत बृजेश कुमार यादव एडीओ आई एस बी छोटेलाल यादव एडीओ कोऑपरेटिव स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीडीपीओ पोषण और विकासखंड के समस्त ग्राम प्रधान, सचिव खंड प्रेरक चेतई प्रसाद पटवा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।