Bansgaon Sandesh
Login
V
Lucknow१५ मिनट पहले

गोरखपुर में CM के दौरे का तीसरा दिन, 509 दिव्यांगों को मिलेंगे

गोरखपुर में CM के दौरे का तीसरा दिन, 509 दिव्यांगों को मिलेंगे

गोरखपुर में CM के दौरे का तीसरा दिन, 509 दिव्यांगों को मिलेंगे 664 सहायक उपकरण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे के तीसरे दिन बुधवार को सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में दिव्यांगजनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 509 लाभार्थियों को करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से 664 कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 127 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 25 को ई-ट्राईसाइकिल और 70 लाभार्थियों को सामान्य ट्राईसाइकिल दी जाएगी। दृष्टिबाधित लाभार्थियों के लिए 319 स्मार्ट केन और ब्रेल किट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा एक लाभार्थी को ब्रेल लिपि में श्रीमद्भगवद्गीता तथा एक को ब्रेल रामायण दी जाएगी। पांच मेधावी दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और पांच छात्र-छात्राओं को विशेष पाठ्य पुस्तकें भी प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन, शिक्षा और दैनिक गतिविधियों में सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में सहयोग देना है।

0 likes
0 comments0 shares