नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, वार्षिकोत्सव में पत्रकारों को किया गया सम्मानित, मीडिया

नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ देवरिया, वार्षिकोत्सव में पत्रकारों को किया गया सम्मानित, मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका : डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ रिपोर्ट, देवरिया। बेगम लतिफुनिशा गर्ल्स इंटर कॉलेज अबूबकर नगर देवरिया के प्रांगण में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में, सामाजिक कार्यकर्ता के क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं पदाधिकारियो एवं पत्रकारिता के क्षेत्र मे सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों को विद्यालय परिवार की ओर से सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह एवं विद्यालय प्रबंधक एफ.ए. अंसारी ने प्रदान किया। सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज में घटित होने वाली घटनाओं, सामाजिक सरोकारों, राजनीतिक गतिविधियों, प्रशासनिक कार्यों और सरकार की नीतियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं को मीडिया कर्मी अपनी मेहनत और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनता के सामने लाते हैं। सरकार की योजनाएं और नीतियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसमें भी मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। डॉ. सिंह ने मंच से दिनेश राव के पत्रकारिता कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति पत्रकारों की जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण है और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य करता है। इसी क्रम में विद्यालय संचालक एवं प्रबंधक संजय कुमार तिवारी ने भी मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से समाज की समस्याएं जिम्मेदार अधिकारियों और शासन तक पहुंचती हैं, जिससे उनके समाधान की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वार्षिक उत्सव में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार दिनेश राव को मिले सम्मान को लेकर विद्यालय परिवार एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।