युवक की आत्महत्या मामले में तीन गिरफ्तार_ सुल्तानपुर-थाना बल्दीराय पुलिस ने तीन
युवक की आत्महत्या मामले में तीन गिरफ्तार_ सुल्तानपुर-थाना बल्दीराय पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा बिसांवा निवासी राहुल यादव ने 18 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। *गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं* 👉मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय (30 वर्ष) 👉अमित मिश्रा (26 वर्ष) 👉लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा (26 वर्ष) पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार सुल्तानपुर भेज दिया गया है। विदित हो कि 18 मार्च को थाना बल्दीराय क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा बिसांवा में एक युवक द्वारा फांसी लगा ली गयी थी। उक्त के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर की गयी पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार की बाइट👇